1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film everything everywhere all at once wins 7 oscars award

ऑस्कर 2023 में 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की धूम, 7 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

Oscar 2023
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो गया है। भारत ने इस बार दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। डॉक्युमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिसपरर्स' को  बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म और 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की भी ऑस्कर में धूम रही।

 
'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' फिल्म को ऑस्कर में 11 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म ने कुल 7 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किए है। देखिए 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' ने किन-किन कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किए।
 
बेस्ट फिल्म - एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
बेस्ट एक्ट्रेस - मिशेल यो 
बेस्ट डायरेक्टर - डेनियल कवान और डेनियल शेनर्ट 
बेस्ट फिल्म एडिटिंग - पॉल रोजर्स 
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले अवॉर्ड - डेनियल क्वान और डेनियल शेनर्ट 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - जेमी ली कर्टिस
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - की हुए कुआन
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
95th Oscars Awards 2023 winners list: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में विजेताओं की सूची