मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. actress nagma duped of rs 1 lakh in cyber fraud
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 13 मार्च 2023 (15:28 IST)

साइबर ठगी की शिकार हुईं एक्ट्रेस नगमा, खाते से उड़ाए इतने रुपए

साइबर ठगी की शिकार हुईं एक्ट्रेस नगमा, खाते से उड़ाए इतने रुपए | actress nagma duped of rs 1 lakh in cyber fraud
साइबर ठगी के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस और नगमा मोरारजी भी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। नगमा ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नगमा के साथ लगभग 1 लाख रुपए की ठगी हुई है। 

 
नगमा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 419, 66सी और 66डी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा के केवाईसी साइबर धोखाधड़ी गिरोह ने 99,998 रुपए में ठग लिए। नगमा के साथ 28 फरवरी को उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। 
 
बताया जा रहा है कि नगमा के पास एक मैसेज आया कि आज रात को उनके मोबाइल की नेट बैंकिंग ब्लॉक कर दी जाएगी। अगर सुविधा जारी रखनी है तो उन्हें अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट करना होगा। पैन अपडेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक किया तो ओटीपी मांगा गया। नगमा ने जैसे ही ओटीपी अपडेट किया, उनके अकाउंट से 99,998 रुपए डेबिट हो गए।
 
पिछले दो हफ्तों में इस तरह की ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले हफ्ते तक मुंबई साइबर सेल ने ऐसे मामलों में 70 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थीं। मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि 300 से अधिक सिम कार्ड की पहचान की गई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
ऑस्कर 2023 में रिलीज हुआ डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर