जानिए कौन हैं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली महिला
Photo Credit : Twitter
यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय ने ऑस्कर जीता हो। इससे पहले भी कई भारतीय ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। भानु अथैया भारत की पहली महिला है जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। कॉस्ट्यूम डिजाइन भानु अथैया को 1982 में आई फिल्म गांधी के लिए 1983 में ऑस्कर मिला था। यह अवॉर्ड उन्होंने ब्रिटिश डिजाइनर जॉन मॉलो के साथ शेयर किया था।
फिल्म 'गांधी' को ब्रिटिश निदेँशक रिचर्ड ऑटेनबॉरो ने बनाया था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्टर समेत कुल 5 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।
सिनेमा जगत में अमुल्य योगदान के लिए 1992 में दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे भी ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे। उन्हें 'अकादमी ऑनरेरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। साउंड एडिटर रेसुल पोक्कुट्टी को साल 2008 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
एआर रहमान भी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं। रहमान पहले भारतीय हैं जिन्हें दो कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। गीतकार गुलजार भी 'स्लमडॉग मिलियनेयर में 'यह हो 'गाने के लिए ऑस्कर से सम्मानित हो चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

