गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gurmeet choudhary and debina bonnerjee welcomed a baby girl
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (14:29 IST)

गुरमीत चौधरी बने पिता, देबिना बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म

गुरमीत चौधरी बने पिता, देबिना बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म | gurmeet choudhary and debina bonnerjee welcomed a baby girl
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर किलकारियां गूंज गई है। यह कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। देबिना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकरी खुद इस कपल अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है।

 
वीडियो में गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो उनकी बेटी का हाथ दिखता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, 'ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' 
 
फैंस और सेलेब्स इस वीडियो पर कमेंट करके गुरमीत और देबिना को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में देबीना ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान एक्ट्रेस का बंगाली ट्रेडिशनल स्टाइल देखने को मिला था। जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। 
 
बता दें कि टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते-निभाते गुरमीत और देबिना रियल लाइफ में भी पति-पत्नी बन गए। गुरमीत और देबीना की शादी साल 2011 में हुई थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। 
 
ये भी पढ़ें
ऑस्कर के बाद ग्रैमी अवॉर्ड 2022 में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धां‍जलि, फैंस ने जाहिर किया गुस्सा