1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Comedian Bharti Singh becomes mother

कॉमेडियन भारती सिंह बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

Comedian Bharti Singh
बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्‍होंने बेटे को जन्‍म दिया। अभी कुछ महीनों पहले ही उन्होंने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।अब सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

खबरों के अनुसार, भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। दोनों ने एक बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। अब सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती के चाहने वाले और उनके दोस्तों का बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भारती सिंह ने बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिंग नहीं की है, उसके बाद भी वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत रखा है। अभी कुछ महीनों पहले ही उन्होंने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।
अगला लेख
क्या खाकर मरे थे : पति-पत्नी का खतरनाक जोक