1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gizele Thakral, Ram Teri Ganga Maili, Mandakini

गिज़ेल ठकराल ने 'राम तेरी गंगा मैली' के मंदाकिनी के पोज़ की दिलाई याद

गिज़ेल ठकराल
1985 में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर भीगते हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। इस सीन को पास करने के लिए सेंसर को भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 
 
इसी सीन को दोहराया है गिज़ेल ठकराल ने जो कि बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। यह फोटोशूट केरल में किया गया है। गिज़ेल ने मंदाकिनी जितना एक्सपोज तो नहीं किया है, लेकिन उनकी यह फोटो पसंद की जा रही है। 
 
राम तेरी गंगा मैली राज कपूर द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म थी। इसमें राजीव कपूर हीरो थे और यह 1985 की सर्वाधिक सफल फिल्म थी।