1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. geeta basra and harbhajan singh blessed with a baby boy

दूसरी बार मां बनीं गीता बसरा, हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Geeta Basra
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार मां बन गई हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 

 
हरभजन सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में लिखा है, हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप हमें अपना आशिर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। सभी को शु्क्रिया। 
 
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स गीता बसरा और हरभजन को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि मार्च में हरभजन और गीता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दूसरी बार पैरेंट्स बनने की बात बताई थी।
अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थी। वह अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती थीं।
 
गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी रचाई थी। हरभजन और गीता की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। उनकी बेटी का नाम हिनाया है।
 
अगला लेख
'इंडियन आइडल' को लेकर हो रहे विवाद पर सामने आया जावेद अली का रिएक्शन, बोले- मैं अपनी रियल राय देता था