सम्बंधित जानकारी
सुहाना खान के बाद अब 'कवर मदर' गौरी खान की बारी
शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। हालांकि उनका कोई फिल्मी फैमिली बैकग्राउंड नहीं है। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद शाहरुख ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। यही बात उनकी पूरी फैमिली में है।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में वोग के कवर पेज के लिए फोटोशूट कर वाहवाही बटोरी थी। उनके बेटे आर्यन भी फिल्मों की ओर रुख करने वाले हैं। साथ ही शाहरुख खान की प्यारी और टैलेंटेड वाइफ गौरी खान ने भी बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। वे पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। उन्होंने कई सेलीब्रिटीज़ के घर और कमर्शियल जगहें डिज़ाइन की हैं।
गौरी खान वैसे काफी ग्लैमरस हैं। हाल ही में उन्होंने फेमिना मैग्ज़ीन के कवर पेज के लिए अपनी जगह बनाई है। वे सितंबर के महीने के लिए फेमिना की कवर स्टार हैं। उन्हें 'क्वीन ऑफ डेकॉर' के नाम से सम्मान दिया गया है। इस कवर पेज में ग्लैमरस गौरी ने व्हाइट केप-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी है। इसमें उनका लुक काफी सिंपल है लेकिन वे बेहद आकर्षित लग रही हैं।
इस खास अचीवमेंट को शाहरुख खान ने भी शेयर किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कवर पेज की पिक्चर शेयर करते हुए लिखा कि हमारे लिए वे कवर मदर हैं..
For us she is the Cover Mother… https://t.co/8nY89EEgX3
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 23, 2018
वहीं गौरी ने भी अपनी यह पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर कर फेमिना मैग्ज़ीन को धन्यवाद कहा है। गौरी खान हमेशा ही अपने परिवार का सराहा रही हैं। सुहाना खान के फोटोशूट के वक़्त भी वे उनके साथ थीं। शाहरुख खान की भी हर अचीवमेंट में वे उनके साथ रहती हैं। साथ ही प्रोफेशन के मामले में भी वे वरुण धवन, रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई सेलीब्रिटीज़ के साथ काम कर चुकी हैं।
अगला लेख
