गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Gauahar Khan and Zaid Darbar blessed with a baby boy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 12 मई 2023 (10:30 IST)

गौहर खान और जैद दरबार के घर गूंजी किलकारी, 39 साल की उम्र में मां बनीं एक्ट्रेस

Gauahar Khan and Zaid Darbar became parents
Gauahar Khan became mother : टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने 39 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है। गौहर खान ने 10 मई को पति जैद दरबार के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। गौहर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके अपने बच्चे के आगमन की जानकारी दी है। 
 
गौहर खान ने पोस्ट में लिखा, 'हमारे बेटे की तरफ से असलम अलैकुम ब्यूटीफुल वर्ल्ड। 10 मई 2023 को हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमारे ब्लेस्ड बॉय आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद करता है। आभारी और हंसते हुए नए माता-पिता जैद और गौहर।' 
 
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से अक्सर यह कपल सुर्खियों में रहता है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
यौन शोषण के आरोप पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- छवि खराब करने की कोशिश हो रही है...