1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fire breaks out on the sets of tv serial tenali ram

टीवी सीरियल तेनाली राम के सेट पर लगी आग, रोकना पड़ी शूटिंग

Fire breaks out in Film City
मुंबई स्थित फिल्म सिटी से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। फिल्मसिटी में सोनी सब के शो 'तेनाली राम' के सेट पर भयानक आग लग गई। आग लगने के बाद सेट पर मौजूद कलाकारों और क्रू में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
 
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सेट के पिछले हिस्से में आग लगी थी। आग लगने के तुरंत बाद शो की टीम ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में सेट का पिछला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। 
 
आग लगने की वजह से सेट पर चल रही शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। करीब 2 घंटे तक शूटिंग रुकी रही। 
 
इस घयना के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, जब आग लगी, तब सेट के बाहर रखे जनरेटर में किसी तरह की बिजली की समस्या थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन टीवी और फिल्म सेट पर सुरक्षा संबंधी सावधानियां अब भी चिंता का विषय हैं। फिल्म सिटी के अधिकारी और निर्माता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
 
बता दें कि टीवी सीरियल 'तेनाली राम' का दूसरा सीजन दिसंबर 2024 में ही ऑन एयर हुआ है। इस शो में कृष्णा भारद्वाज तेनाली राम के लीड रोल में हैं। पंकज बेरी तथाचार्य की भूमिका में हैं और आदित्य रेड्डी राजा कृष्णदेवराय का किरदार निभाते हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Oscars 2025 : जानिए कौन हैं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली महिला