1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fatima sana shaikh says she was molested at age of 3

फातिमा सना शेख का खुलासा- 3 साल की उम्र में हुई थीं छेड़छाड़ की‍ शिकार

Fatima Sana Sheikh
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस जल्द ही लूडो और सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने अपने स्ट्रगल के बारे में बातें कीं।

 
फातिमा सना शेख ने बताया कि अपने जीवन में उन्होंने बहुत मुश्किलों का सामना किया है। यहां तक कि फिल्में पाना भी उनके लिए कभी आसान नहीं रहा है। उन्होंने यहां तक बताया कि जब वो 3 साल की थी तब उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी और इन चीजों के होने के बाद वो अंदर से कितनी प्रभावित हुई थीं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने कहा, जब मैं सिर्फ तीन साल की थी, तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यह पूरे यौन शोषण के मुद्दे पर एक कलंक है, यही वजह है कि महिलाएं और यहां तक ​​कि जीवन में शोषित होने के बारे में खुलकर नहीं बोल पाती हैं।
 
मुझे उम्मीद है आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में लोग अधिक जागरूक और शिक्षित है। पहले तो यह कहा जाता था कि इसके बारे में बात मत करो। लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।
कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हुए फातिमा ने बताया, मैंने कास्टिंग काउच का भी सामना किया है। जीवन में ऐसा समय भी आया है जब ये कहा गया कि तुम्हें जॉब तब मिलेगी जब तुम सेक्स करोगी। इस वजह से कई बार ऐसा हुआ है कि मेरे हाथ से फिल्मों में काम करने के कई सारे मौके निकल गए। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि मैं किसी फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि मेरी जगह किसी को रिफ्रेंस की वजह से रख लिया गया और मुझे निकाल दिया गया।
 
बता दें कि फातिमा ने फिल्म चाची 420 और बड़े दिलवाले जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद वह आमिर खान की फिल्म दंगल में नजर आईं, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया। 
 
अगला लेख
Shri Krishna 30 Oct Episode 172 : अभिमन्यु की मृत्यु का सुभद्रा को जब होता है शोक