1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. fatima sana shaikh says she cried when she discovered shahrukh khan was married

जब फातिमा सना शेख को पता चला शादीशुदा है शाहरुख खान, एक्ट्रेस का हो गया था ऐसा हाल

Fatima Sana Sheikh
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने फिल्म 'दंगल' से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में फातिमा ने एक ऐसा खुलासा किया है कि वह चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया कि जब उन्हें पता चला था कि शाहरुख खान की शादी हो गई तो उनका दिल टूट गया था।

 
बता दें कि फातिमा ने साल 2001 में फिल्म वन टू का फोर में शाहरुख के साथ काम किया था। फातिमा ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा, शाहरुख को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 5 साल का यह बच्चा उनसे कितना प्यार करता है। फातिमा ने इस दौरान बताया कि सेट पर सबसे छोटे होने की वजह से उनको काफी अटेंशन मिलती थी।
 
फातिमा ने बताया, मुझे एक दिन पता चला कि शाहरुख शादीशुदा है तो मेरा दिल टूट गया था। मैं उस दिन बहुत रोई थी। मुझे उस वक्त ऐसा लगा था जैसा मेरा ब्रेकअप हो गया। मुझे सच में बहुत बुरा लगा था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा जल्द ही फिल्म लूडो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फातिमा के साथ राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
अगला लेख
मुंबई की सड़कों पर साइकिल दौड़ाते नजर आए रणबीर कपूर, देखिए वीडियो