1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Farida Jalal laid down this condition to Vishal Bhardwaj for using abusive language in O Romeo
Last Modified: बुधवार, 14 जनवरी 2026 (11:33 IST)

'ओ रोमियो' में गाली देने के लिए फरीदा जलाल ने विशाल भारद्वाज के सामने रखी यह शर्त, बोली- मां-बहन तो नहीं बोलूंगी...

film O Romeo
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर में सबसे शॉकिंग रोल फरीदा जलाल का देखने को मिला है। पर्दे पर हमेशा सीधे-सादे किरदार में नजर आने वाली फरीदा इस फिल्म में गाली देती दिख रही हैं। 
 
फरीदा जलाल का यह रूप देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। फरीदा जलाल अपने करियर में कई फिल्मों में शराब पीने के दृश्य, इंटीमेट सीन और गलत भाषा के इस्तेमाल करने से मना कर चुकी हैं। लेकिन इस बार फरीदा विशाल भारद्वाज की फिल्म में गाली देती दिखीं तो इंटरनेट पर बवंडर आ गया। 
 
वहीं अब फरीदा जलाल ने इसे लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा था कि 'आप गाली देंगी ना?' इसे सुनकर फरीदा हैरान रह गई थीं उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या कहें। लेकिन वह हमेशा से विशाल भारद्वाज के साथ करना चाहती थीं। 
 
फरीना ने कहा, क्या आप कल्पना कर सकते हैं? मुझे नहीं पता था कि क्या कहूं। मैं इतनी अभिभूत थी कि वह वहां थे और मैं उनके साथ काम करने वाली थी। नहीं रहने दीजिए, छोड़ दीजिए, ऐसे तो मैं बोलने वाली नहीं थी। क्योंकि विशाल के साथ मैं हमेशा काम करना चाहती थी और वह मेरे सामने बैठा था। 
 
फरीदा ने कहा, मैंने बस इतना कहा कि नंगी नंगी, गंदी गंदी गालियां मैं नहीं दूंगी। छोटी वाली मामूली सी हो तो दे सकती हूं। मेरे हिसाब से ज्यादा नंगी, गंदी नहीं थी। मां-बहन तो नहीं बोलूंगी। वो हंसने लगे और इस बात को समझे कि मैं कहां से आती हूं।
 
दर्शकों की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, मैंने फिल्म में एक बार ये बोला और हड़कंप मच गया। कमेंट्स देखिए इंटरनेट पर। लोग कह रहे हैं फरीदा जलाल ने ये बोला, हमारी प्यारी दादी मां ने ये बोला। वो मुझे बचपन से देखते आए हैं और मैं हमेशा इस तरह के डायलॉग्स से दूर रही हूं। लेकिन ठीक है। ये ऐसा इसलिए है क्योंकि किरदार ऐसा है। 
 
बता दें कि फिल्म 'ओ रोमियो' का निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूरल दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी अहम किरदार में हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 
 
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति विशेष: देखिए पतंग पर रचे 6 लाजवाब गीत