सम्बंधित जानकारी
- क्या डाकू महाराज के डिजिटल वर्जन से हटाए गए उर्वशी रौटेला के सीन्स? 3 मिनट के रोल के लिए एक्ट्रेस ने चार्ज की इतनी रकम
- जीवंत अभिनय के लिए याद की जाती हैं नूतन, बतौर बाल कलाकर शुरू किया था करियर
- बदलापुर की रिलीज को 10 साल पूरे : जब नवाजुद्दीन ने बिना स्क्रिप्ट के गढ़े डायलॉग, बनी यादगार परफॉर्मेंस
- सोहम शाह की क्रेजी का प्रमोशनल सॉन्ग अभिमन्यु हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
- छावा की शूटिंग से पहले विनीत कुमार सिंह ने छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे तुलापुर
फराह खान ने होली को बताया छपरियों का पसंदीदा त्योहार, यूजर्स ने लगाई क्लास
फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टशेफ' को जज करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस शो में अपने एक कमेंट को लेकर फराह खान विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, फराह खान ने होली को 'छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल' बताया है।
फराह खान ने शो के एक एपिसोड में होली को लेकर कमेंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर गौरव खन्ना और शेफ विकास खन्ना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान कैमरे में देखकर कह रही हैं, 'सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है। ये याद रखना।'
"होली को 'छपरी लड़कों' का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है। माफी मांगो @TheFarahKhan वरना जनता जवाब देना जानती है!#जय_श्री_राम #BoycottFarahKhan #RespectHoli #farahkhan pic.twitter.com/7HKBoLS5RV
— Sham Pawara (@ShamPawara09) February 20, 2025
फराह खान की ये बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और वे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'होली को छपरियों का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनका मतलब क्या है छपरी? देखो कौन बोल रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर होली छपरियों के लिए है, तो फिर फराह ने क्यों शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में होली मनाई थी?'
उदित नारायण का भी उड़ाया था मजाक
फराह खान अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर भी चर्चा में हैं। वह कुकिंग रिलेटेड मजेदार वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में वह सानिया मिर्जा के घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा के बेटे संग उदित नारायण के किसिंग विवाद पर मजाक किया।
दरअसल, सानिया का बेटा इजहान फराह से बॉल छीनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फराह उसे दे नहीं रही थीं। बाद में फराह इजहान से कहती हैं अगर उसे बॉल चाहिए तो उन्हें गाल पर किस कर दे। लेकिन इजहान पीछे हटकर बॉल लेन की कोशिश करता है। इसपर फराह कहती हैं, 'पहले तुमको मुझे एक किस देना होगा।' फिर फराह मजाक में कहती हैं, 'चलो उदित जी ने जैसा किया, वो करो।'
