• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Now Divorced Separated for 18 months
Last Modified: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (11:51 IST)

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का हुआ तलाक, 18 महीने से रह रहे थे अलग

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma divorce
सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीन नहीं चल रहा है। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। 
 
अब धनश्री और युजवेंद्र चहल का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद यह दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। 
 
खबरों के अनुसार बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं, जिसमें धनश्री और चहल मौजूद थे। सुनवाई के दौरना जज ने दोनों को काउंसलिंग सेशन में शामिल होने का निर्देश दिया, जो करीब 45 मिनट तक चला। 
 
खबरों के मुताबिक जज के द्वारा पूछे जाने पर चहल और धनश्री ने पुष्टि की कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं। वहीं वकील ने खुलासा किया कि अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। इसके बाद जज ने आधिकारिक तौर पर दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। 
 
कब शुरू हुई थी तलाक की अफवाह 
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक की अटकले 2023 से लगने लगी थी। दरअसल, धनश्री ने इंस्टाग्राम यूजर नेम से चहल सरनेम हटा दिया था। वहीं युजवेंद्र ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करके लिखा था, 'नई जिंदगी आ रही है।'
 
बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। इसके बाद चहल ने अपनी फैमिली को धनश्री के बारे में बारे में बताया तो वे इस रिश्ते के लिए तुरंत तैयार हो गए। दोनों का रोका लॉकडाउन में हुआ था और 22 दिसंबर 2020 को धनश्री और युजवेंद्र ने शादी रचाई थी। 
 
ये भी पढ़ें
फराह खान ने होली को बताया छपरियों का पसंदीदा त्योहार, यूजर्स ने लगाई क्लास