शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela scenes not cut daaku maharaj digital version charged huge amount for her 3 minute role
Last Modified: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (11:28 IST)

क्या डाकू महाराज के डिजिटल वर्जन से हटाए गए उर्वशी रौटेला के सीन्स? 3 मिनट के रोल के लिए एक्ट्रेस ने चार्ज की इतनी रकम

क्या डाकू महाराज के डिजिटल वर्जन से हटाए गए उर्वशी रौटेला के सीन्स? 3 मिनट के रोल के लिए एक्ट्रेस ने चार्ज की इतनी रकम - urvashi rautela scenes not cut daaku maharaj digital version charged huge amount for her 3 minute role
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला इन दिनों अपनी साउथ फिल्म 'डाकू महाराज' को लेकर सुर्खियों में हैं। नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर इस ‍फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया था। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। 'डाकू महाराज' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। 
 
फिल्म के ओटीटी पर रिलीज से पहले खबरें आई कि 'डाकू महाराज' से उर्वशी रौटेला के सीन हटा दिए गए हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर से उर्वशी रौटेला गायब थी इसके बाद अफ़वाहें फैलीं कि स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने स्ट्रीमिंग रिलीज़ से ठीक पहले फ़िल्म से उर्वशी के सीन हटा दिए हैं।
 
आजतक संग बातचीत करते हुऐ फिल्म से जुड़े सुत्र ने बताया कि नेटफ्लिक्स परफिल्म 'डाकू महाराज' का थिएटर वाला वर्जन ही रिलीज किया गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म में दिखाए गए हर सीन को डिजिटल दुनिया में दिखाया जाएगा। 
 
उर्वशी ने चार्ज की इतनी फीस 
'डाकू महाराज' में उर्वशी रौटेला का महज 3 मिनट का ही सीन है। इसके बावजूद उनकी फीस तगड़ी बताई जा रही है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी रौटेल ने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 
 
फिल्म 'डाकू महाराज' का निर्देशन के एस रवींद्र ने किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी अहम किरदार में हैं।