सम्बंधित जानकारी
- रणवीर सिंह ने भीड़ में बचाई बच्चे की जान, फैंस बोले- आप असली सुपरस्टार...
- राजपाल यादव की फिल्म की शूटिंग में हंगामा, एक्टर ने स्कूटर से मारी छात्र को टक्कर
- ठग सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जोड़ने पर भड़कीं नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका मानहानि का मुकदमा
- शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे साउथ स्टार राम चरण, फैंस को दी खुशखबरी
- बेशरम रंग : दीपिका पादुकोण का सबसे हॉट अवतार मचा रहा इंटरनेट पर तहलका, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन
एकता कपूर ने 'फ्रेडी' की सफलता के बाद दी शानदार सक्सेस पार्टी | ekta kapoor celebrates the success of the film freddy
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक एकदम अलग अवतार में नजर नजर आए हैं। वहीं इस फिल्म की सक्सेस से खुश होकर एकता आर कपूर ने मुंबई में शानदार पार्टी होस्ट की।
एकता आर कपूर द्वारा अपने बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत निर्मित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे है। जबकि फ्रेडी एकता की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है, फिल्म हर तरफ से दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है।
कंटेंट क्वीन के नाम से मश्हूर एकता ने हमेशा ही लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाने में यकीन किया हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी की मेजबानी की जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त पर फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए।
कास्ट के साथ-साथ परिवार और करीबी दोस्तों से सजी फ्रेडी की सक्सेस बैश में कार्तिक आर्यन, अलाया एफ, मौनी रॉय, रमेश तौरानी, मधु मंटेना, शशांक घोष, राजेश कृष्णन, आशुतोष गोवारिकर शामिल हुए।
इसके अलावा नीलम कोठारी, समीर सोनी, अयंका बोस, मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट, मुकेश छाबड़ा, मुराद खेतानी, रिधि डोगरा, अनीता हसनंदानी, रिधिमा पंडित, मुश्ताक शेख और बालाजी मोशन पिक्चर्स की सीओओ भाविनी सेठ भी मौजूद थे।
फिल्म फ्रेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने डॉ. फ्रेडी जिनवाला का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ अलाया एफ अहम किरदार में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
