1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. drug case rhea chakraborty brother showik grant bail

ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मिली जमानत

Drugs Case
ड्रग्स मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को कई महीनों के बाद आखिरकार जमानत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग एंगल जुड़ने के बाद कुछ महीनों पहले ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

 
हालांकि, रिया को 28 दिन जेल में बिताने के बाद 7 अक्टूबर को जमानत दे दी गई थी। शौविक को ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार के बयान के बाद गिरफ्तार किया गया था। जिसने दावा किया था शौविक के निर्देश पर ही जैद विलात्रा और कैजान अब्राहिम से ड्रग्स खरीदता था।
 
24 साल के शौविक को चार सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से उन्हें विशेष अदालत और बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने पाया कि वह ड्रग डीलरों के संपर्क में थे और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति करने के लिए उन्होंने ड्रग्स खरीदा था।
 
अगला लेख
वरुण धवन करेंगे स्पेशल सीक्रेट का खुलासा, अपनी 'स्पेशल लेडी' उर्फ ​​भाभी से करवाएंगे मुलाकात!