1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Alaya F on dating late Balasaheb Thackerays grandson Aaishvary Thackeray,

क्या बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे को डेट कर रही हैं Alaya F? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Alaya F
सैफ अली खान के साथ ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अलाया हाल ही में दुबई में बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसके बाद से अलाया और ऐश्वर्य के रिश्ते पर चर्चा होने लगी। अब अलाया ने ऐश्वर्य के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।



ऐश्वर्य ठाकरे संग अपने अफेयर की खबरों पर विराम लगाते हुए अलाया एफ ने कहा कि ये सभी बातें अफवाह हैं। एक अखबार से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं ऐश्वर्य के बर्थडे के लिए दुबई नहीं गई थी, हम बस एक ही समय में एक ही जगह पर थे। वह एक करीबी फैमिली फ्रेंड है; हमारे दादा-दादी दोस्त हैं और हमारी माएं भी एक-दूसरे को जानती हैं। बस!



हाल ही में अलाया ने अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उन्होंने मुंबई के नजदीक स्थ‍ित अलीबाग में स्पेशल अंदाज में अपना बर्थडे मनाया। उन्होंने इस सेल‍िब्रेशन की ग्लैमरस फोटो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alaya F (@alayaf)



अलाया इस फोटो में अपने नाम के इनीशियल्स के लैटर्स के बीच में खड़े होकर व्हाइट शिमरी बिकिनी में पोज देती हुईं नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैं काफी खुशकिस्मत और आभारी महसूस कर रही हूं। आपके ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’
अगला लेख
इस वजह से जीशु सेनगुप्ता ने फिल्म 'दुर्गामती' के लिए भरी हामी