1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani hangs out with tiger shroff sister krishna shroff

कोरोना वायरस : क्वारनटीन में टाइगर श्रॉफ नहीं इस शख्स के साथ समय बिता रहीं दिशा पाटनी

Disha Patani
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया थम सी गई है। भारत के कई शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का असर पड़ा है। सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपना टाइम क्वारनटीन करके बिता रही हैं, लेकिन इस दौरान दिसा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्राफ उनके साथ नहीं है।


दिशा टाइगर के साथ नहीं बल्कि उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं। दोनों टिकटॉक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
दिशा पाटनी इस वीडियो में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने व्हाइड टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखी है। खास बात ये है कि दोनों ने वीडियो में माथे पर बिंदी लगा रखी है, जिससे वे काफी क्यूट लग रही हैं। 
 
वीडियो में कृष्णा और दिशा का बॉन्ड देखने लायक है हालांकि दिशा और कृष्णा इसे पहले भी कई बार एक दूसरे के साथ पोस्ट कर चुके हैं। कई बार तो दोनों जिम में एक साथ वर्कआउट करती हुई भी नजर आई हैं। 
अगला लेख
एवेंजर के निर्देशक जोए रूसो ने की सलमान खान की तारीफ