1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did you know hrithik roshan has sung 5 songs

एक्टर और डांसर के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं रितिक रोशन, इन गानों को दी है अपनी आवाज | did you know hrithik roshan has sung 5 songs

hrithik roshan
hrithik roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन दर्शकों और फैंस के दिलों में एक बहुमुखी अभिनेता और एक असाधारण डांसर के रूप में बेहद विशेष स्थान रखते हैं। इससे परे, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि उनके पास एक स्किल और भी है, वह है सिंगिंग की स्किल। रितिक रोशन संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
 
रितिक रोशन के दादा जी- रोशन लाल प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर थे और उनकी पत्नी यानि रितिक की दादी- इरा रोशन बंगाली गायिका व कम्पोज़र थीं। रितिक के चाचा राजेश रोशन भी जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 23 साल के अपने करियर के दौरान, रितिक रोशन का विशेष झुकाव संगीत की ओर रहा है, जिसकी झलक लॉकडाउन के दौरान देखने को मिली थी, जब रितिक सोशल मीडिया पर आए थे।
 
आइए नजर डालते हैं ‍रितिक रोशन द्वारा गाए गए उन 5 गानों पर जिनमें उन्होंने अपनी अज्ञात प्रतिभा से हमें रूबरू कराते हुए अपनी आवाज़ से जान डाल दी।
 
वन्दे मातरम् (2022- स्वतंत्रता दिवस विशेष)
विगत वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर, रितिक रोशन ने वन्दे मातरम् गीत की एक विशेष प्रस्तुति साझा की थी, जिसे खूब प्यार और प्रशंसा मिली थी। यह गाना रितिक का पहला सिंगल भी है। भारतीय रक्षा बलों के पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हुए, रितिक रोशन ने इस बेहद प्रसिद्ध देशभक्ति गीत को अपनी आवाज़ दी, जिसकी रचना जैकी भगनानी द्वारा की गई थी और कम्पोज़ विशाल मिश्रा द्वारा किया गया था।
 
काइट्स इन द स्काई (काइट्स)
वर्ष 2010 की फिल्म काइट्स में, रितिक ने एक विशेष रोमांटिक गीत 'काइट्स इन द स्काई' में अपनी आवाज़ दी। प्रतिष्ठित संगीतकार राजेश रोशन द्वारा रचित, इस गाने में रितिक रोशन की भावपूर्ण और विशिष्ट आवाज़ है।
 
व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड (गुज़ारिश)
उसी वर्ष, रितिक रोशन ने गुज़ारिश फिल्म के लिए एक और गाना गाया। अंतिम संस्कार के सीन पर, संजय लीला भंसाली द्वारा रचित यह भावनात्मक गीत जीवन की भावना को बखूबी दर्शाता है।
 
सेनोरिटा (जिंदगी ना मिलेगी दोबारा)
समकालीन समय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में रितिक रोशन ने अपने को-एक्टर्स फरहान अख्तर और अभय देओल के साथ मस्ती भरा पार्टी सॉन्ग सेनोरिटा गाया, जो एक दशक के बाद भी सभी पार्टियों की शान है।
 
क्वेश्चन मार्क (सुपर 30)
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'दबंग 3' की एक्ट्रेस संग सलमान खान की सिक्योरिटी ने किया ऐसा व्यवहार, बोलीं- कुत्तों की तरह बाहर कर दिया...