गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kabir duhan singh tie the knot with teacher seema wedding photos viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 24 जून 2023 (12:14 IST)

शादी के बंधन में बंधे कबीर दुहन सिंह, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

शादी के बंधन में बंधे कबीर दुहन सिंह, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन | kabir duhan singh tie the knot with teacher seema wedding photos viral
Kabir Duhan Singh Marriage: एक्टर कबीर दुहन सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कबीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बन कबीर अपने जीवन की इस नई पारी की शुरुआत के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं। लाल रंग के जोड़े में कबीर की हमसफर सीमा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
फरीदाबाद के एक नामी होटल में परिवारवालों और दोस्तो के बीच हुई इस शादी में हरियाणा के काफी नामी हस्ती भी शामिल हुई। शादी के बाद कबीर और उनकी पत्नी सीमा ने मीडिया के सामने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। कबीर ने कहा कि, मैं बहुत खुश और कृतघ्न महसूस कर रहा हूं। जीवन के इस नए सफर के लिए मैं भगवान और आप सबके प्यार का आभारी हूं। सीमा एक बहुत अच्छी पत्नी हैं और मैं उनके लाइफ का सबसे बड़ा हीरो हूं।
 
बता दे कि कबीर ने हाल ही में अपनी पत्नी के बारे में कहा था कि जब मैं सीमा से मिला तभी मुझे लगा कि यही हैं जो मुझे और मेरे परिवारवालों को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं और संभाल भी सकती हैं। हालांकि वो बहुत ही साधारण परिवार से आती है जहां उनके यहां कोई भी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम नही करता। पेशे से वो एक टीचर हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।
 
गुना शेखर निर्देशित, सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन स्टारर फ़िल्म शकुंतलन में कबीर दुहन सिंह ने किंग असुर की भूमिका निभाकर एक्टिंग का एक और बेमिसाल लोहा मनवाया है। बहुत ही जल्द वो बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देनेवाले हैं। लेकिन इससे पहले कबीर दुहन सिंह को उनकी इस वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरो बधाइयां।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
ईशा कोप्पिकर बनीं मां! फैंस को दिखाई नन्हे मेहमान की झलक