1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is singer ap dhillon dating khushi kapoor

क्या खुशी कपूर और एपी ढिल्लों कर रहे एक-दूसरे को डेट! सिंगर के इस गाने के बाद लग रहे कयास | is singer ap dhillon dating khushi kapoor

Khushi Kapoor
Khushi Kapoor AP Dhillon: दिग्गज फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। खुशी उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं अब खुशी अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
 
खुशी कपूर की इंडो-कनाडाई सिंगर एपी ढिल्लों के साथ डेटिंग की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, दोनों को कभी न साथ में देखा गया है न ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बात की है। लेकिन एपी ढिल्लों ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग में खुशी कपूर का नाम लिया है। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगाए जा रहे है। 
 
एपी ढिल्लों के लेटेस्ट ट्रैक 'ट्रू स्टोरीज' में खुशी कपूर का नाम शामिल है। गाने की एक लाइन में 'जदों हस्से तन लागे तू खुशी कपूर' है' शामिल है। जिसका अनुवाद है, 'जब आप हंसती हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह दिखती हैं।' इसने फैंस को उनके संभावित रिश्ते के बारे में अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है।
 
बता दें कि एपी ढिल्लों ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरर सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। इसके पहले एपी ढिल्लों ने दिसंबर 2021 में एक म्यूजिक कंसर्ट किया था, जिसमें जाह्नवी कपूर ने भी हिस्सा लिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट की 'इमरजेंसी' का नया टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म