1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone talk about getting married with ranveer singh

दीपिका पादुकोण ने बताई रणवीर सिंह संग शादी करने की वजह

Deepika Padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से ही दर्शकों की पसंद रहे हैं। रणवीर दीपिका की जोड़ी को फैंस ने फिल्मों के साथ-साथ ही असल जिंदगी में भी बेहद पसंद किया है। दीपिका और रणवीर की शादी को एक साल हो गए हैं। दीपिका का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन उन्होंने रणवीर को ही उन्होंने अपना जीवनसाथी चुना।

 
पहली बार जब दीपिका और रणवीर के बीच मुलाकात हुई थी तब ये दोनों किसी दूसरे के साथ रिश्ते में थे, लेकिन 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के सेट पर दोनों का साथ में काम करना उन्हें नजदीक ले आया। 
गंभीर प्रवृति की दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का फन लविंग नेचर पसंद आया और वह उनकी ओर आकर्षित हुईं। इस दौरान यह दोनों ही सितारे सिंगल थे।

दीपिका ने कहा कि उन्होंने रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह उन्हें सपोर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वह जो कमाई करते हैं वह 7 साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वह पैसे भी ज्यादा कमाती थीं।
 
दीपिका ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वह इतनी बिजी हो जाती थीं कि वह घर तक नहीं आ पाती थीं। लेकिन कुछ भी उनके और रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
अगला लेख
husband-wife का यह चुटकुला लाजवाब है, खूब हंसेंगे : साबूदाने का पैकेट भी चुराया है