1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. gauri khan says shahrukh khan takes 5 hours to get ready

गौरी खान ने किया खुलासा, शाहरुख खान को तैयार होने में लगते हैं 5 घंटे

Shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर उनकी पत्नी गौरी खान ने एक खुलासा किया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान को कहीं जाने के लिए तैयार होने में उनसे से भी कहीं ज्यादा समय लगता है।

 
गौरी खान ने बताया की शाहरुख का एक बड़ा कमरा सिर्फ वार्डरोब से भरा हुआ है। गौरी ने कहा, 'मैं पांच मिनट लेती हूं और वह (शाहरुख) पांच घंटे लेते हैं। 
 
इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, 'मैं हर बार वही कपड़े पहनता हूं। मैं ब्लैक सूट पहनता हूं, इसलिए हर बार अलग-अलग तरह का ब्लैक सूट पहनना पड़ता है।'
 
गौरी ने शाहरुख को लेकर यह खुलासा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान किया। शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक है। 
 
अगला लेख
JOKE OF THE DAY : गरीबी का ऐसा चुटकुला आपने नहीं पढ़ा होगा