क्या अनुराग कश्यप को भारी पड़ा CAA का विरोध करना? घटे 4 लाख ट्विटर फॉलोअर्स
देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का जमकर विरोध हो रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप भी पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं।
लेकिन लगता है कि अनुराग कश्यप को इसका विरोध करना भारी पड़ गया है। CAA और NRC का विरोध करने की वजह से अनुराग की फैन फॉलोइंग कम हो गई है। खबरों के अनुसार अनुराग कश्यप के ट्विटर पर फॉलोअर्स अचानक कम हो गए हैं।
And @TwitterIndia has drastically reduced my followers .. pic.twitter.com/hHziSZk9tK
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) December 21, 2019
अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।'
अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।

