1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone shares 2019 target on instagram

दीपिका पादुकोण 2019 में अचिव करना चाहती हैं ये तीन टारगेट

Deepika Padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं। साल 2018 दीपिका के लिए बहुत ही सफल साबित हुआ है। 2018 की शुरुआत में अपनी फिल्म 'पद्मावत' और अंत में अपन शादी की खबरों से सुर्खियों में छाई रहीं। अब दीपिका ने साल 2019 के अपने टारगेट शेयर किए हैं।
 
दीपिका ने तीन कुशन के जरिए अपने 2019 के टारगेट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तीन कुशन पर लिखी इबारत भले ही एक-एक शब्द की है लेकिन इसमें गहरे संदेश छिपे नजर आ रहे हैं, जो देखने वालों के लिए काफी मोटिवेशनल हैं। 
 
इनमें से एक पर Well-being यानी कल्याण, दूसरे पर harmony यानी सद्भाव और तीसरे पर unique यानी अद्वितीय लिखा है। 32 साल की दीपिका अपना यह साल इन बड़े टारगेट सेट करके शुरू कर रही हैं। 
 
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म छपाक की शूटिंग शूरू करने वाली हैं। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी हैं। 
अगला लेख
शक्ति कपूर ने बताया, इस वजह से दु:खी थे कादर खान