1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh sara ali khan simmba box office collection day 5

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सिम्बा का पांचवां दिन?

Ranveer Singh
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। सिम्बा का भारत में अबतक कुल कलेक्शन 123 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
सिम्बा ने सोमवार को यानि 1 जनवरी को करीब 21 करोड़ रुपए का लेक्शन किया है। बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब कोई फिल्म सोमवार को 20 करोड़ तक का कलेक्शन करती है। वहीं, पांचवे दिन इस फिल्म ने 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
सिम्बा ने ओपनिंग डे पर 20.72 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 23.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली और फिल्म ने 31.6 लाख रुपए का कलेक्शन किया। 
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी धूम मचा रही है। विदेशों में फिल्म ने 40 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। सिम्बा 2018 की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 13वीं फिल्म है।
अगला लेख
रेमो डिसूजा की फिल्म में वरुण संग डांस करेंगी सारा अली खान!