1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone parantha thali in pune and dosa at a american restaurant

दीपिका पादुकोण के नाम से अमेरिका में बिक रहा डोसा, तो पुणे में पराठा थाली

Deepika Padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके कई फैन पेज हैं। दीपिका की फैंन फालोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि उनके नाम की एक डिश काफी वायरल हो रही है।
 
दीपिका पादुकोण डोसा- 
सोशल मीडिया पर दो जगहों के मेन्यू कार्ड के फोटो वायरल हो रहे हैं। एक फोटो अमेरिका के टेक्सस में ऑस्टिन प्रांत का है, जहां पर डोसा लैब्स नाम के रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा बेचा जा रहा है। डोसा की लिस्ट में अलग-अलग तरह की वरायटी का जिक्र है जिसमें से एक दीपिका पादुकोण है। इसकी कीमत मेन्यू में 10 डॉलर लिखी गई है। 
 
दीपिका पादुकोण पराठा थाली-
पुणे के एक रेस्ट्रॉन्ट में दीपिका पादुकोण के नाम की पूरी थाली मौजूद है। मेन्यू कार्ड में थाली का नाम दीपिका पादुकोण पराठा थाली लिखा है। दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपये है। इसमें ग्राहक सब्जी, राजमा-छोले, दाल मखनी, रोटी, चावल, सलाद, पापड़, स्वीट डिश आदी का जायका ले सकते हैं। 
 
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पति रणवीर सिंह के साथ हनीमून मनाने गई हुई हैं। दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग करने वाली हैं। जो कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है।
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सिम्बा का पांचवां दिन?