रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone told about her relationship with ranveer singh father and mother
Written By

दीपिका पादुकोण के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं रणवीर के माता-पिता

दीपिका पादुकोण के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं रणवीर के माता-पिता - deepika padukone told about her relationship with ranveer singh father and mother
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रणवीर और दीपिका बॉलीवुड की हर पार्टी में साथ में जाते हैं और जमकर डांस करके पार्टी में खूब धमाल मचाते हैं। 
 
हाल ही में दीपिका ने रणवीर के माता- पिता से अपने रिश्तों के बारे में बात की है। दीपिका ने फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि रणवीर के पिता मुझे अपनी बेटी जैसा ही प्यार करते हैं। वहीं उनकी सास यानी की रणवीर की मां उन्हें एक दोस्त की तरह मानती हैं। दीपिका ने बताया कि अब वो अपने सारे राज रणवीर के माता-पिता के साथ शेयर करती हैं। इसके साथ ही रणवीर के पिता बहुत ही इमोशनल हैं, वो बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। वहीं उनकी मां बहुत चिल हैं, जो रातभर पार्टी कर सकती हैं।
 
दीपिका ने यह भी बताया कि रणवीर के माता-पिता को कब इस बात का अहसास हुआ कि उनकी जोड़ी जिदंगी भर के लिए साथ रहने वाली है। दीपिका ने बताया कि जब रणवीर को डेंगू हो गया और इस दौरान दीपिका एक तरफ शूटिंग संभालती थीं और दूसरी तरफ लगातार रणवीर से मिलने आती रहती थीं। यह एक ऐसी घटना थी जिससे रणवीर ने माता-पिता को इस बात का अहसास हुआ कि दोनों हमेशा साथ रहने वाले हैं। 
 
दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में भव्य शादी की थी। इस शादी के कुछ ही वक्त बाद भारत के बेंगलुरू और मुंबई में दीपवीर ने रिसेप्शन पार्टियों का आयोजन किया था।
 
रणवीर सिंह की सिंबा हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर जल्द ही फिल्म गली बॉय में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आएंगी. यह फिल्म एक एसिड विक्टिम की कहानी होगी। 
ये भी पढ़ें
मणिकर्णिका के बाद कंगना करेंगी दूसरे ग्रह की लव स्टोरी डायरेक्ट!