1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone says 83 an emotion more than a film

दीपिका पादुकोण बोलीं- '83' कोई फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी हालिया रिलीज फिल्म '83' को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं। दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं। अपने उत्साह को प्रदर्शित करते हुए दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है कि फिल्म उनके लिए क्या मायने रखती है और फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया को परिभाषित किया है।

 
दीपिका कहती हैं, यह अविश्वसनीय है और इसी तरह मैं '83' को परिभाषित करती हूं। मेरे लिए '83' कोई फिल्म नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। यह एक अनुभव है। मुझे नहीं लगता कि जब आप सिनेमा हॉल से इस फिल्म को देख कर बाहर आएंगे तो आप यह परिभाषित कर सकते हैं कि आप कैसा महसूस करते हैं।
 
एक्ट्रेस ने कहा दर्शक खुशी से हंस रहे हैं, वे रो रहे हैं, वे स्पीचलेस हैं... मुझे नहीं लगता कि कोई भी वास्तव में यह व्यक्त करने में सक्षम होगा कि वे क्या महसूस करते हैं या जब आप सिनेमाघरों से बाहर आते हैं तो यह फिल्म आपको क्या महसूस कराती है।
जिन लोगों ने ’83’ देखी है, वे फिल्म में दीपिका द्वारा रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) के सहज चित्रण के बारे में तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। साथ ही, इंडस्ट्री, क्रिटिक्स और प्रशंसकों ने समान रूप से इस साल रिलीज होने वाली बेहतरीन फिल्मों में से एक का समर्थन करते हुए एक निर्माता के रूप में उनके स्मार्ट मूव की सराहना की है। 
 
'83' के अलावा, दीपिका के पास द्रौपदी की भूमिका में महाभारत, नाग अश्विन की अगली 'प्रोजेक्ट के', 'द इंटर्न रीमेक', 'पठान', 'फाइटर', एसटीएक्स के साथ हॉलीवुड फिल्म और शकुन बत्रा की 'गहराइयां' सहित फिल्मों की एक लंबी सूची है। 
 
अगला लेख
फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का 90 वर्ष की आयु में निधन