सम्बंधित जानकारी
- 2060 में ऐसे दिखेंगे अनिल कपूर, 'झक्कास चाचू' के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें
- इस बॉलीवुड सुपरस्टार स्टार के साथ काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
- फिल्म 'राधे श्याम' का ट्रेलर रिलीज, पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आए प्रभास
- साहिल खट्टर ने बताया, कैसा रहा रणवीर सिंह के साथ एक फैन से दोस्त बनने का सफर
- बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से अलग हुईं सुष्मिता सेन, पोस्ट शेयर करके बोलीं- हम दोस्त रहेंगे...
फिल्म 83 : इस शख्स ने रणवीर सिंह को पर्दे पर बनाया कपिल देव
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1983 विश्व कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह का लुक चर्चा में हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने बताया था कि 83 के लिए कपिल देव बनने में उन्हें काफी समय लगा था। उन्हें कई फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन से होकर गुजरना पड़ा था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह को कपिल देव का लुक हेयर स्टाइलिस्ट दर्शन येवालेकर ने दिया था।
एक इंटरव्यू के दौरान दर्शन येवालेकर ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह को कपिल देव का लुक देने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। हर स्ट्रैंड को सही करने के लिए उन्हें काफी वक्त लगा था। दर्शन ने बताया कि उनके लिए यह बहुत बड़ी चुनौती थी। जब कबीर खान उनसे मिले थे तब कबीर ने आसान शब्दों में उन्हें यह बता दिया था कि उन्हें रणवीर सिंह को कपिल देव बनाना है।
दर्शंन ने कहा, वह और रणवीर सिंह जानते थे कि 1983 में कपिल देव कैसे देखते थे इसीलिए उन्होंने हर संभव कोशिश की और रणवीर को कपिल देव का लुक दिया। इसके लिए उन्होंने कम से कम चार से पांच लुक को टेस्ट किए थे। बाल पर ही नहीं बल्कि दर्शन ने रणवीर सिंह के मूछों को भी कपिल देव की मूछों का लुक दिया। कपिल देव की मूछें बहुत क्लासिक थी इसीलिए रणवीर सिंह की मूछों का सही होना बहुत जरूरी था।
