1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor wished his uncle anil kapoor on his birthday shares special photos

2060 में ऐसे दिखेंगे अनिल कपूर, 'झक्कास चाचू' के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें

anil kapoor
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस उम्र में भी अनिल बेहद जवान दिखते हैं और अपनी फिटनेस से कई एक्टर्स को मात देते हैं। अनिल कूपर जहां जाते हैं, वहां लोग उनके जवां दिखने के पीछे का राज पूछते हैं।

 
अनिल कपूर के बर्थडे पर उनके भतीजे अर्जुन कपूर भी कुछ खास तस्वीरें शेयर करके अपने चाचा को बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर की जवां होने की जर्नी को दर्शाया है। 
 
इसमें अर्जुन के बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें हैं। वहीं तस्वीरों में अनिल कपूर का एक स्टैच्यू लगा है। सभी तस्वीरों में अर्जुन को जवान दिखाया गया है। वहीं आखिरी तस्वीरी में अर्जुन बुढ़े नजर आ रहे हैं ‍लेकिन अनिल फिर भी जवान है। इसके साथ उन्होंने साल 2060 लिखा है।
 
इन तस्वीरों के अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना। सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं, ऐसी एवरलास्टिंग ब्यूटी कभी देखी ही नहीं। इन उम्र एक फाइन वाइन की तरह बढ़ रही है। दिन ब दिन यंग होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर, इट्स द क्यूरियस केस ऑफ अनिल कपूर....हैप्पी बर्थडे झक्कास चाचू।'
 
बता दें कि अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई में हुआ था। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें मिस्टर इंडिया, परिंदा, नायक, विरासत और तेजाब जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।