1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Ranveer Singh

दीपिका के साथ शादी को लेकर यह कहा रणवीर सिंह ने

दीपिका पादुकोण
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब फैंस को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। ये जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ियों में से एक है। इसलिए करीब हर मौके पर ही दोनों से उनके रिलेशनशिप और शादी के बारे में सवाल पूछ ही लिया जाता है। 
 
हाल ही में रणवीर सिंह एक समिट में पहुंचे हुए थे। वहां मीडिया से रुबरू होने पर उनसे दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप स्टेटस और उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर रणवीर ने बहुत ही प्यारा जवाब देते हुए कहा कि यह एक म्युचल तारीफ का रिश्ता है। मैं उन्हें बेहतरीन एक्ट्रेस मानता हूं और वे नहीं मानती। वो ऐसी हैं कि तुम बस यूं ही हो, निकलो यहां से'। 
 
रणवीर का यह जवाब कोई समझ नहीं पाया। रणवीर ने ना तो अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया और ना ही मना किया। रणवीर ने आगे यह भी बताया कि दीपिका बहुत शानदार हैं और उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वे उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुशकिस्मत हैं। 
 
दीपिका के लिए रणवीर का प्यार हमेशा सामने आता है। कभी ईवेंट्स पर उनकी तस्वीरों से या सोशल मीडिया पर उनके ट्विट्स से। ऑन-स्क्रीन भी उनकी कैमिस्ट्री उतनी ही बेहतरीन है जितनी ऑफ-स्क्रीन। रणवीर का यह प्यार ही दीपिका को उनके लिए अट्रैक्ट करता है। 
अगला लेख
अजय देवगन की 'बेटी' के बाद अब 'पत्नी' ने भी की चुपके से शादी