1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone hot look in black gown at oscars award

ऑस्कर 2023 के मंच पर छाईं दीपिका पादुकोण, ब्लैक गाउन में जीता सबका दिल

oscars 2023
95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में हो गया है। इस बार भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनी है। दीपिका ने अपने लुक से ऑस्कर के मंच पर सभी का दिल जीत लिया।
 
दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के लिए ब्लैक कलर का गाउन कैरी किया था। यह ऑफ-शोल्डर गाउन हर किसी का ध्यान बटोर रहा था। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑस्कर इवेंट लुक की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
दीपिका ने लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton का ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर फिश कट गाउन पहना था। इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स भी अटैच है। इस गाउन में दीपिका अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
 
दीपिका पादुकोण ने डायमंड नेकलेस, स्टेटमेंट रिंग्स, ब्रेसलेस, सटल मेकअप, न्यूड पिंक लिपस्टिक और मेसी बन के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था। 
 
तस्वीरों में दीपिका अपनी गर्दन पर बना नया टैटू 82°E भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। पिका पादुकोण का यह स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जानिए कौन हैं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली महिला