1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. debina bonnerjee detected with influenza b virus

श्रीलंका से लौटते ही इस वायरस से संक्रमित हुईं देबिना बनर्जी | debina bonnerjee detected with influenza b virus

Debina Bonnerjee
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भले ही लंबे वक्त से पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देबिना श्रीलंका की ट्रिप से वापस भारत लौटी हैं। वह अपने पति गुमीरत चौधरी और दोनों बेटियों दिविशा-लियाना के साथ गई थीं। श्रीलंका से लौटते ही देबिना एक वायरल से संक्रमित हो गई है। एक्ट्रेस एन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। 

 
श्रीलंका से वापस लौटने के बाद देबिना ने जब अपना टेस्ट करवाया तो वह इस वायरल से संक्रमित पाई गईं। ऐसे में वह अपने परिवार से अलग रहेंगी। देबिना के पति और दोनों बेटियां इस वायरस से सु‍रक्षित हैं। देबिना बीमारी से धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। 
 

देबिना बनर्जी के के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी करके उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, मैं बताता चाहूंगा कि वह रिकवर कर रही हैं। वह पूरे अच्छे तरह से प्रिकॉशन्स ले रही हैं। अच्छा खा-पी भी रही हैं। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान दे रही हैं कि उनकी बच्चियां उनसे दूर रहें। जल्द ही वह ठीक होकर दमदार वापसी करेंगी। 
 
बता दें कि वेलेंटाइन डे के मौके पर देबिना अपनी फैमिली के साथ इंटरनेशनल ट्रिप पर गई थीं। देबिना श्रीलंका से अक्सर अपने वेकेशन की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। फैंस देबिना के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर पुलिस को आया कॉल