1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. chitrangada singh to make a film on param vir chakra awardee subedar yogendra yadav

चित्रांगदा सिंह बनाएंगी सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सूबेदार योगेंद्र यादव पर फिल्म

Chitrangada Singh
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने बतौर प्रोड्यूसर 'सूरमा' का निर्माण किया था। ये फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आई थी। 

 
अब चित्रांगदा सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतरगत एक और इंस्पिरेशनल स्टोरी बनाने के राइट्स हासिल कर लिया हैं। ये फिल्म सूबेदार योगेंद्र यादव की बहादुरी की कहानी होगी। बता दें, सुबेदार योगेंद्र यादव ने कारगिल वॉर की लड़ाई लड़ी थी और अब तक 19 साल की सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र हासिल करने वाले पहले शख्स हैं। 
 
सूबेदार योगेंद्र यादव देश के इतिहास में परम वीर चक्र के तीन एकमात्र जीवित प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं और तब से भारतीय सेना में अभी तक सर्व कर रहे हैं।
  
चित्रांगदा सिंह कहती हैं, मैं उन रियल हीरोज की कहानियां सुनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है फिर भले ही वे अभी भी हमारे बीच क्यों न मौजूद हो। हमें उनके सफर को ग्लोरिफाई करने की जरूरत है। यह वही करने की एक और कोशिश होगी जो मैंने सूरमा के साथ ट्राई किया था।
 
अगला लेख
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन का मजेदार रिएक्शन, बोलीं- हमें भी आंखें सेंकने दो...