1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidya balans reaction on ranveer singhs nude photoshoot

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन का मजेदार रिएक्शन, बोलीं- हमें भी आंखें सेंकने दो...

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। कई लोग रणवीर के इस फोटोशूट का समर्थन कर रहे हैं, वहीं उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इस फोटोशूट की वजह से रणवीर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। 

 
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं अब रणवीर के फोटोशूट पर विद्या बालन का मजेदार रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर विद्या बालन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन देती दिख रही हैं।
 
जब मीडिया ने विद्या बालन से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'अरे समस्या क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए।'
 
इसके बाद विद्या से पूछा गया कि रणवीर के फोटोशूट पर उनके खिलाफ एफआईआर हो गई है इसपर उनकी क्या राय है। इस बात पर विद्या ने कहा, 'हो सकता है कि उनके पास करने के लिए ज्यादा काम न हो, इसलिए वो इन चीजों पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो पेपर को बंद कर दें या फेंक दें, जो करना चाहते हैं वो करें। एफआईआर में क्यों पड़े हैं?'
 
बता दें कि रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। वहीं रणवीर के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन भी किए गए।
 
अगला लेख
साउथ एक्टर सरथ चंद्रन का 37 वर्ष की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर