• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao bought janhvi kapoor luxury apartment
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (14:22 IST)

राजकुमार राव ने खरीदा जाह्नवी कपूर का आलीशान अपार्टमेंट, इतनी है कीमत

Rajkummar Rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। खास बात यह है कि इस अपार्टमेंट को उन्होंने जाह्नवी कपूर से खरीदा है। दोनों फिल्म 'रुही' में साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं। 

 
खबरों के अनुसार मुंबई के जुहू स्थित इस अपार्टमेंट को जाह्नवी ने राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपए में बेचा है। 3456 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट की प्रति स्क्वायर फीट कीमत 1.27 लाख रुपए है। जाह्नवी ने इस अपार्टमेंट को साल 2020 में 39 करोड़ में खरीदा था।
 
खबरों की माने तो राजकुमार राव ने इस अपार्टमेंट को अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ खरीदा है। यह अपार्टमेंट 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर तक है। इस बिल्डिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। बिल्डिंग को बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर और बिल्डर आनंद पंडित ने बनाया है। 
 
ये भी पढ़ें
बर्थडे स्पेशल : सोनू सूद के बारे में 10 खास बातें...