1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh deepika padukone romantic photoshoot goes viral

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के रोमांटिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक फोटोशूट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते दिन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 में रैंप पर उतरें। इससे पहले कपल ने फोटोशूट कराया। 
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका सिल्वर कलर के डिजाइनर लहंगे में दिख रही हैं। दोनों साथ में रॉयल फीलिंग दे रहे हैं। 
दोनों के इस रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस को 'दीपवीर' का यह लुक और स्टाइल बेहद पसंद आ रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। 
 
अगला लेख
सुपरस्टार सिंगर 2 : लता मंगेशकर ने किया था 'हंसता हुआ नूरानी चेहरा' फेम जीवनकला केलकर का नामकरण