सम्बंधित जानकारी
- संजय दत्त के 5 रोचक किस्से, जान कर रह जाएंगे हैरान
- दृश्यम प्ले ने रिलीज किया एक और दिल छू लेने वाला ट्रैक 'गलतियां'
- पटना के लिट्टी चोखा का स्वाद आज तक नहीं भूले आमिर खान, अक्षरा सिंह से कही यह बात
- किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को दुनिया भर में मिली जबरदस्त ओपनिंग, किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- मान्यता दत्त ने खास अंदाज में दी पति संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- सभी को इंस्पायर करते रहो...
फैंस को जल्द गुड न्यूज देंगी बिपाशा बसु, शादी के 6 साल बाद करण सिंह ग्रोवर के घर में गूंजेगी किलकारी! | bipasha basu and karan singh grover expecting their first child pregnancy announcement soon
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक खुशखबरी सामने आ रही है। खबरों के अनुसार शादी 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है। बिपाशा बहुत जल्द फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
खबरों के अनुसार करण और बिपाशा शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 2016 में दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी थी। वहीं बिपाशा की यह पहली शादी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु बड़े पर्दे पर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। 2020 में बिपाशा वेब सीरीज डेंजरस में दिखी थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर आखिरी बार सीरियल 'कुबूल है 2.0' में नजर आए थे।
