1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. casting couch, isha koppikar reveals that a superstar once asked her to meet him alone

कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का बड़ा खुलासा, बोलीं-सुबह जल्दी उठ जाने वाले सुपरस्टार ने अकेले मिलने बुलाया था

casting couch
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग काउच के मामले सामने आते रहे हैं। इस बार बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ईशा ने आरोप लगाया कि एक सुपरस्टार ने उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया था।
 


एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए कोप्पिकर ने कहा, “एक प्रोडयूसर ने मुझसे कहा था कि एक फिल्म बन रही है। इस एक्टर से बात करो। तुम्हें एक्टर्स की ‘गुड बुक्स में रहने’ की जरूरत है। उन्होंने मुझे उसका पूरा टाइमटेबल बताया। वह सुबह जल्दी उठने वालों में से है और इस समय वह जिम जाता है। मैंने उस सुपरस्टार को फोन किया तो उसने मुझे डबिंग के बीच मिलने के लिए बुलाया और मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं। मैंने बताया कि ड्राइवर के साथ। तो उसने कहा, ‘अकेले आना, किसी को साथ मत लाना’। उस वक्त मैं 15-16 साल की भी नहीं थी। लेकिन मुझे समझ आ रहा था कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने कहा कि मैं कल फ्री नहीं हूं। आपको बाद में बताती हूं।”
 

ईशा ने आगे बताया, “इस घटना के तुरंत बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट के लिए मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यह बहुत से लोगों के लिए डराने वाला है। एक महिला की ‘ना’ को ये लोग स्‍वीकार नहीं कर सकते। फिर मैंने उस एक्टर के साथ कभी काम नहीं किया।”
 
ईशा ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार कुछ बड़े सेक्रेटरियों ने गलत तरीके से भी छुआ है। उन्हें नेपोटिज्म के चलते फिल्मों में कई बार रोल नहीं मिला। उनका रोल छीनकर किसी की गर्लफ्रेंड तो कभी किसी की बेटी को दे दिया गया।
अगला लेख
सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया बेरोजगार, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब