1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. brazilian singer marilia mendonca dies in plane crash

विमान दुर्घटना में ब्राजील की मशहूर सिंगर मारिलिया मेंडोंका का निधन

Brazilian Singer
ब्राजील के मशहूर सिंगर और लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड विजेता मारिलिया मेंडोंका एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। वह 26 साल की थीं और एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने विमान से जा रही थीं। 
 
मेंडोंका के कार्यालय ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि की और कहा कि विमान में सवार 4 अन्य यात्रियों की भी मौत हो गई। मेंडोंका का विमान उनके गृहनगर गोइयानिया और रियो डी जनेरियो के उत्तर में स्थित मिनस गेरैस राज्य के एक छोटे से शहर कैरेटिंगा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
यह हादसा कैसे हुआ, इसकी अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर के सामने आते ही सिंगर के फैंस में शोक की लहर दौड़ उठी है। 
 
मारिलिया मेंडोंका ने साल 2019 में सर्वश्रेष्‍ठ एल्‍बम सर्टेनजो के रूप में ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। वह न सिर्फ ब्राजील बल्कि उसके बाहर भी बेहद लोकप्रिय थीं। 
 
अगला लेख
KBC 13 : कभी दिल्ली में ज्वैलरी बेचते थे अक्षय कुमार, इस तरह मिली पहली फिल्म