1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. athiya shetty birthday wish by cricketer kl rahul make their relationship public

आथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते पर केएल राहुल ने लगाई मुहर, एक्ट्रेस के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर

Athiya Shetty
बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेटरों संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अब इस लिस्ट आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का नाम भी जुड़ गया है। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 
आथिया और राहुल अक्सर एक दूसरे संग तस्वीरें शेयर करते रहे है और उनपर प्यार भरे कमेंट भी करते हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया था। अब आखिरकार इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया है। 
 
दरअसल, बीते दिन एक्ट्रेस आथिया शेट्टी का जन्मदिन था। इस खास मौके पर केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया है।
 
केएल राहुल ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में ब्लू कलर के कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जबकि के एल राहुल ने ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी आथिया।' इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी लगाया है। यह पहली बार है जब दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक में स्वीकार किया है। 
 
बता दें कि राहुल और आथिया की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में आथिया और केएल राहुल पहली बार साथ में नजर आए थे।
 
अगला लेख
पटाखे जलाते वक्त रानी चटर्जी के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर बोलीं- कृपया सुरक्षित रहें...