1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sooryavanshi, Ajay Devgn, Akshay Kumar, Rohit Shetty, Singham 3

सूर्यवंशी में अजय देवगन ने दिया सिंघम 3 बनने का इशारा

सूर्यवंशी
सूर्यवंशी में लीड रोल तो अक्षय कुमार ने निभाया है, लेकिन अजय देवगन भी इस फिल्म में सिंघम के रूप में छोटे-से रोल में नजर आए हैं। फिल्म में वे धांसू एंट्री लेते हैं और सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी मिल कर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारते हैं। 
 
फिल्म में विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ हैं जो पाकिस्तान में बैठे-बैठे भारत में विस्फोट की साजिश रचते हैं। फिल्म में एक सीन है जिसमें सिंघम यानी अजय देवगन फोन पर जैकी से बात करते हैं। कहते हैं कि मैं तेरे देश में आकर तुझे मारूंगा। 
इससे साफ जाहिर है कि रोहित शेट्टी अब सिंघम 3 बनाने वाले हैं। इसके पहले वे सिंघम और सिंघम अगेन बना चुके हैं। सिंघम 3 का इशारा उन्होंने सूर्यवंशी में दिया है जैसा कि सिम्बा में सूर्यवंशी बनने का इशारा दिया था। 
 
अजय के फैन यह सीन देख उत्साहित हैं और अजय को सिंघम के रूप में एक बार फिर देखने के लिए वे वर्षों से बेताब हैं। 
अगला लेख
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, दोपहर और शाम के शो में बढ़े दर्शक