1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Brahmastra, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Manish Malhotra, Siddharth Malhotra

रणबीर और आलिया को लेकर मनीष का खुलासा

ब्रह्मास्त्र
वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। कई सेलीब्रिटीज़ की जोड़ियां बन रही हैं, कई बिगड़ रही हैं। ऐसे में दो सेलीब्रिटीज़ के साथ होने की चर्चा हो रही है। यहां बात हो रही है क्यूट आलिया भट्ट और चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर की। इस बात का खुलासा खुद मनीष मल्होत्रा ​​ने किया है। 
 
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा एक चैट शो में शामिल हुए जहां उन्होंने बताया कि रणबीर और आलिया '2018 के 'हुक अप' होंगे। वहीं सोनाक्षी ने बताया कि आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा '2018 के ब्रेक अप' होंगे। हालांकि आलिया और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें फैल रही हैं। वहीं आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं और दोनों ज़्यादा से ज़्यादा समय साथ बिता रहे हैं। ऐसे में इस खबर को भी हवा मिल गई कि इस आलिया और रणबीर साथ हो सकते हैं। 
 
खबर यह भी है कि रणबीर और आलिया फिल्म की वजह से एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते हैं और खूब समय साथ बिताते हैं। एक बार आलिया ने यह खुलासा भी किया था कि रणबीर उनके सबसे बड़े क्रश हैं। इसलिए इनके जल्द ही रिलेशनशिप में आने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद मनीष मल्होत्रा का यह बयान। बात में दम है और फैंस को उम्मीद। 
 
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं जो रणबीर के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। इसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं। फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी। 
अगला लेख
अजय देवगन इलियाना से पूछा क्या तुम शादीशुदा हो?