सम्बंधित जानकारी
- 'एक लड़की भीगी भागी सी' के रीक्रिएटेड वर्जन में मधुबाला के रूप में नजर आएंगी उर्वशी रौटेला
- प्रियंका चोपड़ा पर लगा लंदन में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दी यह सफाई
- अक्षय कुमार लेंगे 135 करोड़ रुपये, डायरेक्टर को मिलेंगे 4 करोड़
- इस तरह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, शेयर की तस्वीर
- आंखें 2 की फिर बदली स्टार कास्ट, अमिताभ के साथ दिखाई देंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉबी देओल की फिल्म सोलजर का बनेगा रीमेक!
बॉबी देओल का कमबैक शानदार रहा है। रेस 3, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों के अलावा आश्रम नामक उनकी वेबसीरिज भी सुपरहिट रही। 2020 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरिज आश्रम ही रही। एक बार फिर बॉबी के करियर में उछाल आ गया है और फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी मांग बढ़ गई है।
इस बात से डैड धर्मेन्द्र और भाई सनी देओल काफी खुश हैं क्योंकि जब बॉबी के पास काम नहीं था और वे डिप्रेशन में आ गए थे और शराब के प्याले में उन्होंने अपने आपको डूबो लिया था। खुद बॉबी को एक दिन शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने फिर से करियर संवारने का फैसला किया और नतीजा सामने है।
खबर है कि बॉबी की बढ़ती डिमांड को देख उनकी सुपरहिट फिल्म सोलजर के सीक्वल का प्लान बनाया जा रहा है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही थी।
सोलजर में बॉबी के अलावा प्रीति जिंटा, राखी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, सुरेश ओबेरॉय, आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार थे। अब्बास-मस्तान ने अपनी चिर-परिचित शैली में थ्रिलर बनाई थी। फिल्म में संगीत अनु मलिक का था और कई गाने हिट रहे थे।
सूत्रों के अनुसार सोलजर का सीक्वल पर फिलहाल विचार चल रहा है और सभी पहलुओं पर गौर कर ही आगे बढ़ा जाएगा। बॉबी और प्रीति के अलावा कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाएंगे।
