1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 kritika malik reveals she attempted suicide after breaking bestfriend payal malik home

bigg boss ott 3 kritika malik reveals she attempted suicide after breaking bestfriend payal malik home

Bigg Boss OTT 3 Media Round
Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले जल्द ही होने वाला है। रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल फिनाले की रेस में बने हुए हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर में मीडिया आई और घरवालो से कई सवाल पूछे। 
 
इस दौरान यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के रिश्ते पर सबसे ज्यादा सवाल उठे। अरमान पर उनकी दोनों पत्नियों पर हावी होने का आरोप लगा तो कृतिका की भी खूब आलोचना हुई। कृतिका पर पायल और अरमान की खुशहाल जिंदगी को बर्बाद करने का इल्जाम लगा। मीडिया ने कृतिका को डायन, बेवफा दोस्त और घर तोड़ने वाली तक कहा। 
 
मीडिया ने कृतिका से पूछा कि क्या उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त की पीठ में छुरा घोंपने पर शर्म आती हैं? इस पर कृतिका ने कहा, शुरू में मैंने खुद को दोषी महसूस किया। हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पह़ा। हम तीनों साथ नहीं रह पाए और अलग हो गए थे। मैंने आत्महत्या का भी प्रयास किया। लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि मैं अरमान जी के साथ नहीं रह सकती। लेकिन पायल की वजह से ये रिश्ता चल पाया।
 
कृतिका मलिक से पूछा गया कि क्या अरमान उन्हें पायल मलिक से ज्यादा पसंद करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, पायल और मैं दोनों ही उनके लिए बराबर हैं। ऐसा नहीं है कि वो दूसरे से ज्यादा प्यार करते हैं। बस इतना है कि पायल जल्द ही घर से बाहर हो गई और सिर्फ मैं ही अरमान के साथ रह गई, इसलिए वो एक पति के तौर पर मेरे करीब थे।
 
बता दें कि अरमान मलिक ने 2011 में पायल से शादी की थी। कुछ साल बाद उन्होंने अपने बेटे चीकू का स्वागत किया। इसके बाद अरमान मलिक ने 2018 में पायल की बेस्टफ्रेंड कृतिका से शादी रचाई थी। 2023 में पायल जुड़वा बच्चों की मां बनीं, जबकि कृतिका ने एक बच्चे को जन्म दिया।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संजय दत्त के 5 रोचक किस्से, जान कर रह जाएंगे हैरान