1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 20 first elimination rohid khan evicted salman khan weekend ka vaar

Bigg Boss 20: रोहिद खान हुए घर से बाहर, सलमान खान ने किया पहला एविक्शन!

Bigg Boss 20
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो अपने नए सीजन और धमाकेदार ड्रामे के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। घर के अंदर हर गुजरते दिन के साथ तीखी बहस, नए समीकरण और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 
 
मेकर्स ने जहां पहले हफ्ते में किसी भी सदस्य को घर से बेघर न करके सभी घरवालों को सेफ रखा था, वहीं दूसरे हफ्ते के खत्म होते ही पहला बड़ा झटका दे दिया है। जनता के वोट्स की कमी और शो के कड़े नियमों को तोड़ने की वजह से इस सीजन का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। 

ALSO READ: 
 
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने एक प्रतियोगी का सफर यहीं समाप्त कर दिया है। 'बिग बॉस 20' के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने एक बार फिर घरवालों को उनके ढीले रवैये और गलतियों के लिए जमकर लताड़ लगाई। इसी दौरान इस सीजन के पहले एविक्शन की घोषणा भी की गई। खबरों के अनुसार, शो से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी रोहिद खान बने हैं।
 
सलमान खान ने खुद रोहिद के इविक्शन का ऐलान किया। रोहिद का यह सफर बहुत छोटा रहा और वह महज दो हफ्तों के भीतर ही इस चर्चित घर से बाहर हो गए। उनके इस अचानक बेघर होने से घर के बाकी सदस्यों को भी गहरा झटका लगा है।
 
नियमों का उल्लंघन और नॉमिनेशन की साजिश पड़ी भारी
बिग बॉस के घर का सबसे अहम और सख्त नियम यह है कि कोई भी सदस्य नॉमिनेशन की प्रक्रिया को लेकर आपस में चर्चा नहीं कर सकता। इसके बावजूद, रोहिद खान ने आसिफ खान, तन्मय सिंह (स्काउट) और घर के कैप्टन यंग के साथ मिलकर नॉमिनेशन को लेकर गुप्त रणनीति बनाई थी।
 
जब बिग बॉस की नजर इस नियम उल्लंघन पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत कड़ा एक्शन लिया। यंग के पास कैप्टन होने का प्रिवलेज था, जिसकी वजह से वे सुरक्षित बच गए। हालांकि, बिग बॉस ने नियमों की अवहेलना करने के जुर्म में रोहिद, आसिफ और स्काउट को सीधे डेंजर जोन में डाल दिया। इसके बाद जनता से मिले वोटों की गिनती में सबसे कम वोट हासिल करने के कारण रोहिद को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
 
गेम में ढीला परफॉर्मेंस और सलमान की क्लास
रोहिद का बिग बॉस के सफर में प्रदर्शन शुरुआत से ही काफी सुस्त नजर आ रहा था। वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्पष्ट शब्दों में उनकी क्लास लगाते हुए कहा था कि घर में उनका गेम बिल्कुल गायब है। रोहिद न तो टास्क में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे थे और न ही घर के किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रख पा रहे थे। दर्शकों से किसी भी प्रकार का कनेक्शन न बना पाने और सुस्त रणनीति का खामियाजा आखिरकार उन्हें एलिमिनेशन के रूप में भुगतना पड़ा।
 
15 कंटेस्टेंट्स की बढ़ी धड़कनें, अब मुकाबला होगा कड़ा
रोहिद के शो से बाहर होते ही नॉमिनेटेड सदस्य आसिफ खान और स्काउट फिलहाल सुरक्षित हो चुके हैं। हालांकि, इस पहले एलिमिनेशन ने घर में बचे बाकी 15 कंटेस्टेंट्स की नींद उड़ा दी है। सभी को समझ आ गया है कि शो में ढिलाई या नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है।
 
अब घर में मौजूद माही विज, कनिष्का मान, अरिश्फा खान, अमान गांधी और कुशाल तंवर जैसे चर्चित और मजबूत खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। आने वाले हफ्तों में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी अपनी रणनीति से दर्शकों का दिल जीत पाता है और कौन घर से बाहर होता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Oscar 2027: मराठी फिल्म 'गोंधल' बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर बनाई ऑस्कर में जगह