Bigg Boss 17 : विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- मास्टरब्लिंड हैं...
Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए 8 हफ्ते शुरू हो चुके हैं। इस हफ्ते सीजन का पहला कैप्टेंसी टॉस्क भी हुआ है। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन एक दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं।
प्रोमो में ऐश्वर्या विक्की जैन को ऐड़ा-पागल और न जाने क्या-क्या बोल रही हैं। प्रोमो में विक्की जैन किचन एरिया में अरुण से कहते हैं कि आपने सुबह ऐश्वर्या को तो कुछ नहीं कहा। इसपर अरुण ने जवाब दिया कि सामने कोई भी हो, चाहे ऐश्वर्या या कोई भी, उनके किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता।
Vicky ke hashtags ki kaati Aishwarya ne lambi chakkar, do you think uske liye hai woh kaante ki takkar?
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 13, 2023
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@AishSharma812 @jainvick pic.twitter.com/bazL92jhZv
ऐश्वर्या ने भी बीच में कहा कि अरुण भाई ये तो खुद ऐसा करता है। उसके बाद वह विक्की से बोलीं, 'आप क्या कर रहे हो? सना 2.0, खुद को मास्टरमाइंड समझता था लेकिन निकला मास्टरब्लाइंड। जल्दी काम खत्म करो। जल्दी काम खत्म करने का प्रयास करें। कृपया जल्दी काम खत्म करें। चल... चल... चल। पागल ऐड़े।'
इसके बाद विक्की जैन ने कहा कि ये आप दिखा रही हैं कि कैसी हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि डाउन मार्केट पर्सन। सना 2.0। पलटू। पलटू। पलटू। इसपर विक्की ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आप KG1 में हैं। तो इस बात पर भी एक्ट्रेस उनको चिढ़ाने लग जाती हैं। विक्की ने कहा कि इसके अलावा कुछ आता है? सिर्फ यही आता है। बचपना है बस।
खबरों के अनुसार मुनव्वर फारूकी इस घर के पहले कैप्टन बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर ने इस शो में काफी सारे रिश्ते बनाए हैं, जिसका फायदा सीधा-सीधा उन्हें कैप्टेंसी टास्क में होगा। इस टास्क में कोई भी कंटेस्टेंट मुनव्वर को बाहर निकालने की प्लानिंग करता हुआ नजर नहीं आएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

